उज्जैनः मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Share

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीमा के जवान और खेत के किसान दोनों का विशेष ध्यान रखते हैं। प्रधानमंत्री के द्वारा निरंतर हमारी सेना और किसानों के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों से कहा कि हमारी बहनें दोनों परिवारों का विेशेष ध्यान रखती है। बहनों का आशीर्वाद उन्हें बीते कई वर्षों से प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच के बीच पहुंचकर बहनों से राखी बंधवाई गई। सभी बहनों की ओर से मंच पर मुख्यमंत्री डॉ यादव को प्रतीकात्मक स्वरुप बड़ी राखी भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम स्थल पर आनंद नगर के पूजा स्व सहायता समूह के द्वारा हाथ से बनाई गई राखियों के स्टाल का अवलोकन किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव को राखी बांधी गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी महिलाओं को अपनी ओर से रक्षाबंधन पर साड़ी और मिठाई उपहार स्वरुप दी । साथ ही परंपरा अनुासार लाड़ली बहनों को सावन का झूला भी झूलाया।