ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की माैत, दाे घायल

Share

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में एक युवक शिव नारायण सिंह की मौत हो गई है। सड़क किनारे खेत में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इनमें से एक की स्थिति ज्यादा गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना के दौरान ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। वह खेत जोतकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे युवक दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। एक को पैर पर गंभीर चोटें आई है।

घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी संजय यादव और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्रेम नगर स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। वहीं मृतक का शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जुट गई है।