राष्ट्र निर्माण की चेतना को घर-घर तक पहुंचाता है मन की बात कार्यक्रम : रेखा गुप्ता

Share

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज के इस प्रेरक एपिसोड में प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी, भारतीय संस्कृति, सेवा और आत्मनिर्भर भारत की भावना को नई दिशा व ऊर्जा दी। उन्होंने देश की मिट्टी से उपजी कहानियों, नवाचारों और सेवा भावना से ओतप्रोत विचारों ने प्रत्येक श्रोता के हृदय को स्पर्श किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संवाद केवल विचारों का साझा मंच नहीं, बल्कि संकल्प से सिद्धि की दिशा में पूरे राष्ट्र को प्रेरित करने वाला एक जन-आंदोलन है।

इस अवसर पर सांसद योगेन्द्र चंदौलिया, विधायक दीपक चौधरी एवं उत्तर-पश्चिम दिल्ली भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद सेहरावत उपस्थित रहे।

इसके अलावा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता आज अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण को सुना।

विजेंद्र गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस संवाद में प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी, भारत के ऐतिहासिक किलों को अमूल्य धरोहर, स्वदेशी आंदोलन और वस्त्र उद्योग के उत्थान, प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, मछली पालन जैसे सराहनीय पहलों तथा स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने पर प्रेरक विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम हमें देश की संस्कृति, आत्मनिर्भरता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है।