पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 926 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव धमतान साहिब निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। गढ़ी थाना पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।