इन संघर्षों में कई लोगों ने कुर्बानियां दी हैं। इसलिए कांके में पार्टी को
घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर अंचल सचिव हसीब अंसारी ने संगठनिक और राजनैतिक रिपोर्ट पेश किया। वहीं मौक सभी कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट पर चर्चा की और सर्वसम्मति से रिपोर्ट और आगे के आंदोलन की रूप रेखा तय की गई।
साथ ही इस अवसर पर 15 सदस्यीय अंचल कमिटी का चुनाव किया गया। इसमें तार सिंह लिंडवार को कांके अंचल का सचिव चुना गया। राज्य परिषद के साथी इशाक अंसारी ने भी नए सचिव को बधाई देते हुए कांके अंचल में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने का आहवान किया। मौके पर जिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए 15 डेलीगेट का चुनाव किया गया।
सम्मेलन में किरण कुमारी, शुक्रा उरांव, चेता उरांव, डेविस कुजूर, दिनेश साहू, इशाक अंसारी, किशोर, मंगरा उरांव, सुखदेव हसीब अंसारी सहित अन्य शामिल हुए।