मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे : भूपेश

Share

भूपेश ने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात में कहा कि आज अगर तुम्हारे दादाजी जिंदा होते तो बहुत खुश होते। क्योंकि वे लगातार अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे, आम लोगों के लिए लड़ते रहे। जिस तरह कांग्रेस जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ रही है, उससे यह सरकार डर गई है और इस तरह का काम कर रही है।
पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश ने कहा कि मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी वो पार्टी है जो अंग्रेजों से नहीं डरी तो यह अडानी क्या है। भाजपा सरकार सबकुछ अडानी को देने का काम रही है। हम उसका विरोध कर रहे हैं। अंग्रेजों की कंपनी ईस्ड इंडिया कंपनी थी जो इंग्लैंड की कंपनी थी। यह गुजरात की कंपनी है। हम अडानी के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। 22 जुलाई को कांग्रेस पार्टी नाकेबंदी करने जा रही है। हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
भूपेश ने ईडी की तरफ से जांच की रकम लगातार बढ़ाए जाने को लेकर ईडी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ईडी के द्वारा करोड़ों की रकम ऐसे बढ़ाई जा रही है जैसे मानो हनुमान जी की पूछ हो। जैसे हनुमान जी की पूछ बढ़ रही हो वैसे ये रकम बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मेरे बेटे ने लोन लिया है। उसका आईटीआर फाइल भी किया है। ईडी वाले लोग बदनाम करने के लिए कहानी गढ़ रहे हैं।
भूपेश ने कहा क‍ि पहले इन्होंने 2100 करोड़ रुपये के बारे में बताया, ईओडब्ल्यू ने 3200 करोड़ की बात कही। अब चार हजार करोड़ रुपये की बात सामने आ रही है। यह रकम लगातार बढ़ रहा है।
कांग्रेस ईडी की कार्रवाई को लेकर 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी करने जा रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में यह प्रदर्शन होगा। हमारे केंद्रीय नेताओं को भी इस कार्रवाई के बारे में जानकारी है। राहुल गांधी का फोन आया था, प्रियंका गांधी ने इस मसले पर ट्वीट किया था। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी।