बस्तर जिले के कलेक्टर ने एक साथ 121 पटवारियों का किया तबादला
जगदलपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कलेक्टर हरीस एस. ने गुरुवार की देर रात एक साथ 121 पटवारियों का तबादला आदेश जारी किया है। ये पटवारी जिले के अलग-अलग तहसील अंतर्गत 3 से 5 साल तक एक ही जगह पदस्थ थे। कलेक्टोरेट कार्यालय के भू अभिलेख से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से बस्तर जिले के समस्त तहसील अन्तर्गत विगत 3 एवं 5 वर्षों से अधिक समय तक एक ही तहसीलों में पदस्थ पटवारियों को आगामी आदेश पर्यन्त तक दर्शित नवीन पटवारी हल्का मुख्यालय में अस्थाई रूप से पदस्थ करते हुए आदेश की सूचि जारी कर दिया है।
————–