जयपुर के ईएसआईसी अस्‍पताल को बम से उड़ाने की धमकी - सरस जनवाद

जयपुर के ईएसआईसी अस्‍पताल को बम से उड़ाने की धमकी

Share

जयपुर के ईएसआईसी अस्‍पताल को बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर, 26 जून (हि.स.)। जयपुर के ईएसआईसी अस्‍पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अजमल कसाब के नाम से गुरुवार सुबह भेजे गए ईमेल के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, बम डिस्पोजल टीम समेत पूरा जाब्ता मौके पर पहुंचा है। मेल आने के बाद अस्पताल खाली कराया जा रहा है और पूरे परिसर की चेकिंग हो रही है, हालांकि अभी तक नहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

मेल में अस्‍पताल में ह्यूमन बायो केमिकल नर्व बम व‍िस्‍फोट की धमकी दी गई है। मेल में लिखा क‍ि जल्‍द ही गंभीर मरीजों और महिलाओं को अस्‍पताल से बाहर निकाल दें। प्रारंभिक जांच में यह किसी शरारती तत्व की हरकत मानी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। मेल की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

—————