महिला कांग्रेस हल्द्वानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत - सरस जनवाद

महिला कांग्रेस हल्द्वानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

Share

महिला कांग्रेस हल्द्वानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

हल्द्वानी, 22 जून (हि.स.)। आज स्वराज आश्रम, कांग्रेस भवन में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रेनू तोमर ने किया ।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, मलय बिष्ट, नीमा भट्ट, श्रीमती मंजू पांडे आदि प्रमुख रहे।