ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में 11 जगहों पर कराया जायेगा योग

Share

ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में 11 जगहों पर कराया जायेगा योग

रायगढ़, 20 जून (हि.स.)।ओजस योग मंदिर की संचालिका सुपुत्री श्रेया अग्रवाल ने आजजानकारी देते हुए बताया कि 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उनके संस्थान के तत्वाधान पर 11 जगहों पर योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

श्रेया अग्रवाल ने कहा योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। प्रधान मंत्री मोदी के प्रयासों से 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘आंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है। योग स्वयं को स्वस्थ रखने की विधि है। सभी को नियमित योग करना चाहिए। हम सभी का दायित्व है कि स्वय को स्वस्थ रखे। यह बहुत बड़ी जवाबदारी है।

दो दशकों से योग के अलख को घर घर पहुंचाने के लिए संजय अग्रवाल संकल्पित है। प्रतिदिन सुबह 4 बजे उठकर योग करना और योग सिखाकर यज्ञ करना उनका दिनचर्या में शामिल है। श्रेया अग्रवाल राजधानी रायपुर में अग्रसेन धाम में योग सिखायेगी।