वर्षा ऋतु पूर्व शहर में हो रही निकासी नाली की सफाई

Share

वर्षा ऋतु पूर्व शहर में हो रही निकासी नाली की सफाई

धमतरी, 7 जून (हि.स.)। इन दिनों नगर निगम का वर्षा ऋतु पूर्व सफाई अभियान जोर-जोर से चल रहा है। शहर के आउटर में निकासी नालियों की सफाई की जारी है। निकासी नालियों की जेसीबी मशीन से सफाई की जा रही है जिसमें काफी मात्रा में कचरा निकाल रहा है।

नगर निगम का सफाई अमला वर्षा ऋृतु पूर्व की सफाई में माहभर से जुटा हुआ है। व सोरिद डिपोपारा वार्ड की निकासी वाले नाले में काफी तादाद में जलकुंभी व खरपतवार उग गए हैं, जिसके कारण पानी की निकासी बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही है। वर्षा ऋतु में वर्षा जल का बहाव तेज होने से नालियों पर दबाव पड़ता है। यदि नाली साफ न हो तो पानी की निकासी ढंग से नहीं हो पाती। इसके चलते घर तक में पानी घुसने लगता है। वर्षा ऋतु में पानी का बहाव बेहतर ढंग से हो सके और जल जमाव की स्थिति ना बने इसके लिए नगर निगम इन दिनों विभिन्न संसाधनों के साथ जुटा हुआ है। जेसीबी मशीन से निकासी नाले में जमा कचरे को हटाया जा रहा है। इससे पानी का बहाव ठीक से हो रहा है।

नगर निगम के सफाई दल के सदस्य श्यामू सोना ने बताया कि, माहभर से निकासी नालों की सफाई की जा रही है। सफाई के दौरान काफी मात्रा में कचरा निकाल रहा है। झुरमुट व खरपतवार वाले स्थान पर झुरमुट में छिपे हुए सांप भी निकल रहे हैं, जिससे कार्य करने के दौरान काफी विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों को काफी सतर्कता के साथ काम करना पड़ता है।