इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 28 जून से खूंटी में

Share

इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 28 जून से खूंटी में

खूंटी, 27 मई (हि.स.)। शहीद बिरसा मुंडा के 125वें शहादत दिवस और 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहीद बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, झारखंड के बैनर तले 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में जिले के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। 16 टीमों का नॉकआउट मैच खूंटी जिला मैदान (स्टेडियम) में कराया जाएगा। 28 जून और 29 जून को एक-एक टीम सेमीफाइनल में खेलेगी। इसका फाइनल मैच 30 जून को कराया जाएगा। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य जोन जोनास तिरू के नेतृत्व में सदस्यों ने मंगलवार को जिले की नई उपायुक्त आर रोनीटा को बुके देकर स्वागत किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की। जिला खेल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर टूर्नामेंट की अनुमति मांगी गई है। मौकें पर कमाल किशोर मुंडा, अनिशा सी कुजूर, सामुअल हासा, सामुअल समद सहित अन्य मौजूद थे।

—————