राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन

Share

राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन

कोडरमा, 20 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि हजारीबाग डीआईजी संजीव कुमार विशिष्ठ अतिथि कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

अतिथियों का सत्कार पौधा एवं मोमेंटो देकर किया गया। मौके पर सभी पुराने कार्यकर्ता एवं सहयोगकर्ता को सम्मानित किया गया और सेवा से स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम की प्रशंसा की गयी। वहीं दूसरे पहर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव, एसडीओ बैजनाथ उरावं, जिप सदस्य नीतू देवी, शान्ति प्रिया, कमलकिशोर विन्दु, सुशांतो चक्रवर्ती, अनादेब सिंह ने भाग लिया।

समारोह में संस्थान की उत्पादित सामग्री लाह चूड़ी, गोबर से निर्मित सामग्री, जैविक आलू का आकर्षक स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग दांगी ने किया । समारोह में संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरोकार नामक पुस्तक का विमोचन किया और यात्रा नामक फिल्म का प्रस्तुति भी किया गया।

डीआईजी संजीव कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्थान को मई 25 वर्षो से जान रहा हूं। संस्थान समाज हित में बेहतर कार्य कर रही है कई बच्चों का जीवन को सवारा है।

विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा की संस्थान के सहयोग से समाज में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। सोशल मीडिया पर जागरूक करना बहुत ही बेहतर प्रयास है।

गोड्डा एसडीओ बैजनाथ उरांव ने कहा कि संस्था की यह यात्रा केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन की कहानी है जो यह दर्शाता है कि जब समुदाय एकजुट होकर अपने बच्चों और भविष्य के लिए खड़ा होता है, तब परिवर्तन निश्चित होता है। संस्थान के रजत जयंती समारोह में समुदाय, स्वयंसेवी कार्यकर्ता, सरकारी प्रतिनिधि, बाल समूहों के सदस्य और सहयोगी संस्थान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मौके पर संस्था के अध्यक्ष रामनंदन प्रसाद, सचिव मनोज दांगी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, निर्भय कुल के अलावा बड़ी संख्या में संस्थान से जुड़े लोग और कर्मी मौजूद थे।

—————