जून में नारायणपुर के उचित मूल्य दुकानों में होगा ‘चावल उत्सव’

Share

जून में नारायणपुर के उचित मूल्य दुकानों में होगा ‘चावल उत्सव’

नारायणपुर, 20 मई (हि.स.)। जून माह में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत राशन कार्डधारियों को जून से अगस्त तक के लिए तीन माह का चावल वितरित किया जाएगा। नारायणपुर प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उचित मूल्य दुकानों में 31 मई तक चावल का भंडारण और 30 जून तक वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। शक्कर, नमक, चना, गुड़ आदि का वितरण उपलब्ध स्टॉक के आधार पर होगा। ‘चावल उत्सव’ के तहत राशन वितरण निगरानी समिति की उपस्थिति में किया जाएगा। ई-पॉस मशीन से हर माह पृथक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कर रसीद दी जाएगी। निगरानी का कार्य खाद्य, राजस्व एवं सहकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा।

—————