कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की ली बैठक
रायगढ़, 20 मई (हि.स.)। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कलेक्टर चतुर्वेदी द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सुशासन तिहार में प्राप्त व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के आवेदनों पर शत-प्रतिशत निराकरण करने को कहा। उन्होंने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेेजमेंट यूनिट के संबंध में चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने हाइवे किनारे निर्मित सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील करने, ठोस अपषिष्ट प्रबंधन अन्तर्गत घर-घर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत पूर्ण करने एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई और आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य, परियोजना अधिकारी महेश पटेल, सहायक परियोजना अधिकारी वीरेन्द्र सिंह राय, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला रायगढ़ एवं जिला सलाहकार अर्जुन मेहेर, हीरा सिंग गोड़ उपस्थित रहे।
—————