हेरिटेज निगम नगरीय विकास कर जमा कराने के लिए जोन में लगाएगा नियमित शिविर

Share

हेरिटेज निगम नगरीय विकास कर जमा कराने के लिए जोन में लगाएगा नियमित शिविर

जयपुर, 20 मई (हि.स.)। हेरिटेज निगम की नगरीय विकास कर समिति की बैठक मंगलवार को हेरिटेज निगम मुख्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान समिति चेयरमैन प्रकाश चंद्र शर्मा ने समिति सदस्यों के साथ की बैठक की। बैठक में सचिव सुनील कुमार बैरवा ने समिति के सदस्यों के सामने विभिन्न एजेंडे रखे।

इस दौरान चेयरमैन प्रकाश चंद्र शर्मा ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय विकास कर के बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। नगरीय विकास कर जमा करने के लिए जोन स्तर पर कैंप आयोजित किए जाएं। नगरीय विकास कर समिति चेयरमैन और सदस्य हर महीने रिव्यू करेंगे। जिन लोगों ने लंबे समय से कर जमा नहीं कराया, उन्हें नियमानुसार छूट देने पर भी चर्चा की गई। बैठक में सदस्य पार्षद शिव कुमार सोनी, सुभाष व्यास, भूपेंद्र मीणा, राजेश कुमावत, अन्य सदस्य सुमित अग्रवाल, घनश्याम गुर्जर और निगम के राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

—————