जींद : दसवीं की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने जहर निगल की आत्महत्या
जींद, 18 मई (हि.स.)। जुलाना क्षेत्र के करसोला गांव में दसवीं की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
करसोला गांव निवासी 19 वर्षीय सचिन ने ओपन से दसवीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा का शनिवार को जब परिणाम आया तो वह परीक्षा में फेल मिला जिससे वह आहत हो गया और मानसिक रूप से परेशान हो गया। रविवार को सुबह के समय उसने जहर निगल लिया और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
—————