फतेहाबाद: एमटीपी किट बेचते मेडिकल स्टोर संचालक काबू, मेडिकल हाल सील

Share

फतेहाबाद: एमटीपी किट बेचते मेडिकल स्टोर संचालक काबू, मेडिकल हाल सील

फतेहाबाद, 15 मई (हि.स.)। रतिया रोड स्थित गांव अहरवां में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध तरीके से गर्भपात के लिए एमटीपी किट बेचते मेडिकल स्टोर संचालक को रंगे हाथ काबू किया है। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. निरपाल शिकायत में उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन फतेहाबाद को गुप्त सूचना मिली थी कि संगत मेडिकोज, गांव अहरवां में अवैध रूप से एमटीपी किट बेची जा रही है। इसके बाद सिविल सर्जन ने एक टीम का गठित किया। इसमें डॉ. निरपाल चंद नोडल ऑफिसर, धीरज खटीक ड्रग कंट्रोल ऑफिसर फतेहाबाद व डॉ. नवजोत सिंह, मेडिकल आूफिसर, पीएचसी अहरवां को शामिल किया गया। टीम ने दोपहर को अपने पास से एक डिकोय को एक हजार रुपये देकर उक्त मेडिकल स्टोर पर भेजा और टीम ने कुछ दूरी से नजर बनाए रखी। डिकोय ने संगत मेडिकोज पर बैठे व्यक्ति से कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट है। कुछ देर बातचीत करने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने डिकोय को एक हजार रुपये में किट देने को राजी हो गया। इसके बाद वह दुकान के पीछे गया और एक डिब्बे से गर्भपात करने की दवाई किट निकाल कर लाया और डिकोय को दवाई लेने की विधि भी बताई। इसके बाद डिकोय ने अपने मोबाइल से एक हजार रुपये ऑनलाइन पैमेंट कर दी। इसके बाद उसने डिकोय ने टीम को इशारा किया तो टीम ने मेडिकल स्टोर पर रेड की। टीम ने पाया कि दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन बंद हालात में थे जिस कारण कोई रिकार्डिंग नहीं थी। इस पर टीम ने एमटीपी किट को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संगत मेडिकल को सील कर दिया और मेडिकल स्टोर संचालक संगत सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया।