कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Share

कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी

रांची, 13 मई (हि.स.)। रांची के पुंदाग में एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी में एक कार पार्क की गई थी। इसमें अचानक से आग लग गई। आग लगने की वजह से सेल सिटी में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सेल सिटी के हाउस गार्डों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।

सेल सिटी में तैनात गार्ड ने बताया कि अचानक कार से धुंआ निकलने लगा। वे लोग तुरंत पानी का इंतजाम कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गई। हालांकि किसी तरह सब के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कार किसकी है, इसकी जानकारी सोसाइटी के लोग इकट्ठा कर रहे हैं। स्थानीय थाने को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

—————