पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक का आयोजन, स्व. शिव भरोस शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

Share

पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक का आयोजन, स्व. शिव भरोस शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

रायगढ़, 12 मई (हि.स.)। मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में आज साेमवार काे आयोजित छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला इकाई रायगढ़ द्वारा आयोजित बैठक में संघ के सक्रिय पदाधिकारी स्व. शिव भरोस शर्मा सेवानिवृत उप वन क्षेत्रपाल को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष केएल बरेठ ने कहा कि स्व बेहरा हमारे संघ कोषाध्यक्ष पद पर थे। वे संघ के विकास के लिए अथक प्रयास करते थे। आगे उन्होंने बताया कि बेहरा रायगढ़ पूर्वांचल ग्राम तिलगा के मूल निवासी थे। वर्तमान रायगढ़ में रहते थे। वे समाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों में भी उनका सहयोग हमेशा प्रशंसनीय होता था। स्व. शिव भरोस बेहरा के शोक सभा पश्चात संघ के सदस्य एकादश कर्म में सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

—————