राजगढ़ःशादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित व सहयोगी महिला गिरफ्तार
राजगढ़, 11 मई (हि.स.)। सुठालिया थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पांच दिन पहले ग्राम पहाड़गढ़ निवासी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित सहित सहयोगी महिला को गिरफ्तार किया है।
थानाप्रभारी प्रवीण जाट ने रविवार को बताया कि 6 मई को ग्राम पहाड़गढ़ निवासी 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व सीसीटीव्ही.फुटेज के माध्यम से बालिका को भोपाल से दस्तयाब किया। पूछताछ पर पीड़ित ने बताया कि 8-10 दिन पहले मामा की लड़की के फोन पर इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपित से दोस्ती हुई, जिसने शादी का बहाना लेकर बैरसिया बुलाया, जिस पर वह मामा की लड़की के साथ वहां पहुंची,आरोपित फिर उसे भोपाल ले गया,जहां उसने गलत काम किया। पुलिस ने आरोपित पुष्पेन्द्र(22) पुत्र बलवीरसिंह यादव निवासी बानियांखेड़ी खामखेड़ा विदिशा और सहयोगी महिला को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि आरोपित महिला ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों के बीच दोस्ती करवाई और फिर भागने में मदद की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी प्रवीण जाट, एसआई कर्मवीरसिंह, एएसआई दुर्गाप्रसाद शर्मा, महिला आर.भावना सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
—————