राजगढ़ःजीप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और बेटी घायल
राजगढ़, 11 मई (हि.स.)। पचोर-खुजनेर रोड़ पर आनंद होटल के समीप रविवार दोपहर तेज रफ्तार एक्सयूवी महिन्द्रा जीप ने बाइक को टक्कर मार दी,हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसके पति और सात साल की बेटी को गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार पचोर- खुजनेर रोड़ स्थित आनंद होटल के समाने तेज रफ्तार एक्सयूवी महिन्द्रा जीप क्रमांक एमपी 13 जी 4095 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय कौशल्याबाई वर्मा निवासी ग्राम दोबली की मौके पर ही मौत होे गई वहीं उसके पति हेमराज वर्मा और सात वर्षीय बेटी जीविका घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि पति-पत्नी और बेटी बाइक से ग्राम ब्यावराकला से अपने दोबली जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके से फरार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
—————