फतेहाबाद: साइबर ठगी के आरोप में तीन युवकों गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद

Share

फतेहाबाद: साइबर ठगी के आरोप में तीन युवकों गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद

फतेहाबाद, 8 मई (हि.स.)। साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर तीन गुणा पैसे करने का लालच देकर रूपये ठगने का आरोप है। पकड़े गए युवक की पहचान योगेश पुत्र राज कुमार निवासी भजनपुरा, दिल्ली, सचिन कुमार पुत्र जय सिंह निवासी सोनिया विहार दिल्ली व साहिल पुत्र मोहम्मद शमशाद निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद, दिल्ली हाल गरिमा गार्डन जिला गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी युवकों से पुलिस द्वारा वारदात में प्रयोग किए तीन मोबाइल फोन व 16 हजार रूपये की नगदी बरामद की गई है। गुरूवार को साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 4 फरवरी को गांव करनौली निवासी विक्रमपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह प्राइवेट अध्यापक है। इसने गूगल पर टास्क ग्रुप बारे लिंक देखा और उसे ज्वाइन कर लिया और 40 दिन तक उस ग्रुप को मै देखता रहा। ग्रुप में मुझे लालच देने लगे कि जो पैसे भेजोगे उसके तीन गुणा आपको वापिस मिलेंगे। इसके बाद वह इनके झांसे में आ गए और उसने अलग अलग तारीख को 2 लाख 70 हजार रुपये डाल दिए। करीब 20 दिन बाद जब वह पैसे निकालने लगा तो पैसे नहीं निकले। तब उसे शक हुआ कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है। इस पर अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने आरोपियों बारे अहम सुराग दो जुटाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।