बलरामपुर : निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार

Share

बलरामपुर : निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार

बलरामपुर, 8 मई (हि.स.)। युवती की निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की फिरौती मांगने वाले आरोपित को सनवाल पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता के भाई ने गुरुवार की सुबह सनवाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि, आरोपित बालेश्वर यादव (20 वर्ष) सनवाल थाना निवासी के द्वारा उसकी बहन की निजी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर फिरौती मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर पीड़िता के भाई के साथ आरोपित ने चार मई को मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर सनवाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के महज कुछ घंटों में ही आरोपित बालेश्वर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।