चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पारधी गैंग के दो सदस्‍य गिरफ्तार

Share

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पारधी गैंग के दो सदस्‍य गिरफ्तार

रायपुर, 6 मई (हि.स.)। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पारधी गैंग के दो आरोप‍ित आज मंगलवार को पुलिस के हत्‍थे चढ़ गए। गिरफ्तार आरोप‍ितों में आनंत पारधी निवासी डगारडीह देवगांव रायपुर,महेश पारधी निवासी डगारडीह देवगांव रायपुर शामिल है। प्रकरण में संलिप्त गोविन्दा पारधी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। आरोप‍ितों ने 1 नग सोने की चैन एवं नगदी रकम चोरी किये थे। आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन जब्‍त किया गया। आरोप‍ितों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 168/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया है।

—————