वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली के खिलाफ शिकायत
रायगढ़ , 5 मई (हि.स.)।वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ में खुले कुछ ही वर्ष हुए हैं लेकिन कुछ न कुछ मामले को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। पिछले वर्ष छात्रवास में एक छात्रा की मौत हो या फिर टीसी के बिना स्कूल में दाखिला का मामला हो या अब जो आभिभावक पीड़िता महिला ने वेदिक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ कलेक्टर जनदर्शन,शिक्षा मत्री,मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री, और राष्ट्रपति तक पत्र के माध्यम से शिकायत की हैं।
पीड़ित महिला ने बताया की सड़क दुर्घटना में मेरे पति की मौत हो गई थी ।मेरे यहाँ आय का कोई साधन नहीं है। मेरे दो बेटे पूर्व से ही रायगढ़ के ग्राम पटेलपाली स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करते थे। अचानक स्कूल प्रबधक मुझे से कहा गया की आपके बच्चे को इस स्कूल में नहीं पढ़ाएगे क्योंकि तीन साल की फीस करीब करीब लगभग चार से पांच लाख रूपये बाकी हैं ज़ब महिला ने टीसी की मांग की तों वैदिक इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन के द्वारा पहले पैसा जमा करो उसके बाद टीसी देंगे की बात कही गई हैं। पीड़ित अभिभावक के साथ बदतमीजी करते हुए यह बात कही जाती है कि आपको जहां जाना है जा सकते हो। जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर कलेक्टर मंत्री तक कर लीजिए स्कूल प्रबंधन का कुछ नहीं बिगड़ेगा क्योंकि हमारे मालिक की पहुंच बहुत ऊपर तक है कोई भी हमारे स्कूल का या हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता ।हम फ्री में पढ़ाने के लिए इतना बड़ा स्कूल नहीं खोले हैं ।इस तरह की गंदी और घटिया बातें कर उक्त स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य को वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के संचालक आनंद अग्रवाल और प्रिंसिपल के द्वारा किया जा रहा । जिसके चलते पीड़ित अभिभावक अपने बच्चों के शिक्षा एवं भविष्य को लेकर स्कूल प्रबंधन के इस तरह के रवैए से काफी दुखी और परेशान है। ऐसे में पीड़ित अभिभावक एवं उसके बच्चे के साथ में किसी प्रकार से को भी अनहोनी या घटना होती है तो इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ स्कूल के संचालक आनंद अग्रवाल एवं स्कूल की महिला प्राचार्य होगी।
तीन साल तक फीस के लिए मेहरबानी क्यों: वेदिक इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठता है कि आखिर जहां बाकी स्कूल या स्वयं के स्कूल हर साल पूरा फीस जमा लेने के बाद अंकसूची या प्रमाण पत्र देते हैं तो स्कूल प्रबंधक इस अभिभावक के लिए 3 साल क्यों मेहरबानी कर रहा था अचानक उसको तीन बाद अचानक पैसे की याद कैसे आ गई
स्कूल प्रबंधक मीडिया के सामने बोलने से किया इनकार : आज दिनांक को जुटमिल थाना में स्कूल प्रबंधन के तरफ से स्कूल प्रिंसिपल,अकाउंटेंट और दो अन्य लोग पहुंचे थे । मीडिया के लोगों ने उनसे बार बार बात करने की कोशिश की और उनका पक्ष जानने के लिए कहा तों कुछ बोलने से साफ-साफ मना कर दिया ।