उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
देहरादून, 5 मई (हि.स.)। केंद्रीय कृषि, कृषक कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उनका स्वागत किया।
इसके बाद कंद्रीय कृषि मंत्री के साथ मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में कृषि एवं ग्रामीण विकास की केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में राज्य स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद हैं।