पुरोहिताभिषेक समारोह में शामिल हुए विधायक

Share

पुरोहिताभिषेक समारोह में शामिल हुए विधायक

खूंटी, 4 मई (हि.स.)। संत मिखाईल गिरजाघर बंदगांव में खूंटी धर्मप्रांत के उपयाजक निकोलस हुन्नी पूर्ति के पावन पुरोहिताभिषेक समारोह में तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। उन्होंने नव अभिषेक प्राप्त पुरोहित को शुभकामना देते हुए कहा कि बंदगांव की धरती से बहुत सारे व्यक्तित्व उभर कर आए हैं। मेरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम सभी निरंतर आगे बढ़ते जाएंगे। कार्यक्रम में बिशप विनय कंडुलना, फादर बिशु, जिला परिषद सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, दियांकेल मुखिया शिशिर टोपनो, अजीत टोपनो, अनुज गुड़िया, अरमान टोपनो और विभिन्न क्षेत्रों से आये मसीही विश्वासी मौजूद थे।

—————