पहलगाम घटना के विरोध में रतिया के बाजार बंद,पाक सेना प्रमुख का पुतला फूंका

Share

पहलगाम घटना के विरोध में रतिया के बाजार बंद,पाक सेना प्रमुख का पुतला फूंका

फतेहाबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम 27 निर्दोष लोगों की गोली मारकर नरसंहार करने वाले घटनाक्रम के विरोध में शनिवार को विभिन्न संगठनों के आह्वान पर रतिया शहर के बाजार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद रहे। इस दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े सैंकड़ों लोगों व दुकानदारों ने शहर में इस हत्याकांड के विरोध में रोष मार्च निकाला और हिंदुओं की जाति पूछ कर हत्या करने वाले एक विशेष जाति के बुजदिल आतंकवादियों के खिलाफ नारेबाजी और रोष प्रदर्शन किया। तत्पश्चात संजय गांधी चौक में पहुंचकर इन लोगों द्वारा पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष का पुतला फुंका। प्रदर्शन में शामिल विभिन्न संगठनों के लोगों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जो लोग देश के गद्दार हैं, उन्हें देश में रहने का कोई हक नहीं। इन लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द दोषियों को मौत के घाट उतारा जाना चाहिए। सभी लोगों ने एक सुर में कहा कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद फैलाने में लगा हुआ है इसलिए पाकिस्तान और पाकिस्तान समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर विज्ञान सागर बाघला, अंकित सिंगला, विद्यासागर बाघला, प्रमोद बंसल, शिव वधवा, विजय चुघ, सतपाल जिंदल,विकास ग्रोवर, संजू जांगड़ा, सुखविंदर गोयल, रमन बलाना, कमल अरोड़ा, श्यामलाल बंसल, डॉ. नरेश गोयल, डॉ. नीरज कटारिया, आदि लोग उपस्थित थे। विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा पुतला फूंकने के पश्चात आतंकवाद के खिलाफ और आंतकवाद के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा लायंस क्लब रतिया सिटी के सदस्यों ने पहलगाम में हुए नरसंहार के विरोध में प्रस्ताव पास किया और 2 मिनट का मौन व्रत रखकर दिवंगत आत्माओं की आत्मा के लिए शांति पाठ किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष प्रदीप बंसल, सचिव गोपालचंद कुलरियाँ, उपाध्यक्ष हरबीर जोड़ा, विपिन बंसल, जीवन रहेजा, डॉ. नरेश जिंदल, सतीश सरदाना, हरपाल सिंह, आमिर तनेजा, नितेश अग्रवाल, अभिषेक वधवा, खेमचंद मोंगा, सुखचरन दास अरोड़ा, शिंकू अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।