विधायक के प्रयास से डिगरी गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

Share

विधायक के प्रयास से डिगरी गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

खूंटी, 25 अप्रैल (हि.स.)। तोरपा कें विधायक सुदीप गुड़िया के प्रयास ने तोरपा प्रखंड के डिगरी गांव में 100 केवी का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया।

उल्लेखनीय है कि गांव का ट्रांसफार्मर ख़राब हो गया था। इसकी जानकारी विधायक को दी गयी। विधायक ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद शुक्रवार को यहां नया ट्रांसफर्मर लगा दिया गया। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के लिए विधायक को आमंत्रित किया था, पर विधायक सुदीप गुड़िया ने गांव के बुजुर्ग दशरथ साहू से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कराया।

उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी तथा समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि तोरपा विधानसभा मेरा परिवार है। परिवार के सुख-दुःख में शामिल रहेंगे तथा परिवार में जो समस्या आएगी, उसको दूर करेंगे। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, दीपक फ्रांसिस भेंगरा, संतोष जायसवाल, अजित तोपनो, दीना साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

—————