पंचायतों के सशक्त होने से गांवों का हाेगा विकास : उपायुक्त

Share

पंचायतों के सशक्त होने से गांवों का हाेगा विकास : उपायुक्त

खूंटी, 24 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय खूंटी के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त लोकेश मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दी और पंचायती राज व्यवस्था को लोकतंत्र की नींव बताते हुए इसके सशक्तीकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाती हैं और इनके सशक्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया।

रनिया प्रखंड की प्रमुख नेली डहंगा, रनिया प्रखंड की बनई पंचायत की मुखिया वरदानी कंडुलना तथा कर्रा प्रखंड के जरिया पंचायत सहायक राहुल कुमार को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने पंचायती राज विभाग के सभी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम, परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक, डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर, पंचायत सहायक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

—————