खूंटी में 10 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
खूंटी, 22 अप्रैल (हि.स.)। खूंटी व्यवहार न्यायालय परिसर में 10 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
प्रधान जिला जज ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने में सहयोग करें एवं वैसे लोग जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और वाद सुलहनीय है, वे भी अपने-अपने वादों का निष्पादन कर सकेंगे। प्रधान जिला जज ने लोगों से अपील की है कि वह मामले के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय आवश्यक पहुंचे और न्यायालय में चल रहे लंबित मामले का जल्द से जल्द निष्पादन कराएं। राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक लगातार हो रही है और कुछ मामलों का निष्पादन प्री कोंसिलिएशन बैठकों में 10 मार्च से ही जारी है। किसी भी कार्य दिवस के दिन आकर मामलों का निष्पादन करायें। यह जानकारी डीएलएसए सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने दी।
—————