धार्मिक परंपरा निभाते 20 फीट उंचे खजूर के पेड़ से नीचे गिरा युवक

Share

धार्मिक परंपरा निभाते 20 फीट उंचे खजूर के पेड़ से नीचे गिरा युवक

कांकेर, 14 अप्रैल (हि.स.)। जिले के पखांजूर क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 121 में आज साेमवार काे बंग समुदाय के धार्मिक आयोजन खजूर भांगा में भीड़ के सामने धार्मिक परंपरा निभाते समय एक युवक कार्तिक घोष लगभग 20 फीट उंचे खजूर के पेड़ से नीचे गिर गया। इस घटना में घायल युवक की जान बाल-बाल बच गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में खजूर के पेड़ से नीचे लोग उपस्थित रहे। दरअसल बंग समुदाय के लाेग चैत्र माह में एक माह उपवास रहने के बाद खजूर पेड़ में प्रतिवर्ष शिव पूजन और नील पूजन का आयोजन होता है। इस दौरान काफी संख्या में बंग समुदाय के श्रद्धालु जुटते हैं। इस कला में पारंगत युवक बिना किसी सहारे खजूर के पेड़ में चढ़ते हैं। ऐसी मान्यता है कि खजूर के कांटे नहीं चुभते, पेड़ में चढ़ने के बाद श्रद्धालु पहले तो नृत्य करते हैं और उपर से खजूर तोड़ तोड़कर नीचे फेंकते हैं। जिसे नीचे बैठी भीड़ प्रसाद मानकर अपने-अपने घर ले जाती है। इसी खजूर भांगा के दाैरान खजूर के पेड़ में चढ़ा युवक कार्तिक घोष लगभग 20 फीट उंचे खजूर के पेड़ से नीचे गिर गया।

—————