ईको वेन से 150 अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आराेपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। जिले के थाना कोड़ेनार पुलिस काे मुखबीर से आज साेमवार काे सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ईको वेनवाहन क्रमांक सीजी- 17- एलए- 4161 में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिकी करने हेतु परिवहन कर रहे है। सूचना पर तत्काल थाना कोड़ेनार से टीम गठित कर रवाना किया गया।
ग्राम अलवा डोंगरी पारा तिराहा के पास सोमडू मण्डावी के घर सामने सीसी. रोड के पास पहुंचकर नाकेबंदी किये, जहां ईको वेन वाहन क्रमांक सीजी-17-एलए-4161 के आने पर रोककर वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम बुदरू राम कश्यप (उम्र 44 वर्ष) निवासी ग्राम मंगनार हिरलाभाटा पारा थाना दरभा का रहने वाला बताया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 3 कार्टून में रखा अवैध अग्रेजी शराब गोवा कुल 150 नग मिला] जिसके रखने व परिवहन करने के संबंध में बुदरू राम कश्यप के द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिये जाने पर मौके पर परिवहन करने में उपयोग किये गये वाहन ईको वेनवाहनक्रमांकसीजी-17-एलए-4161 तथा अवैध अंग्रेजी शराब 150 नग गोवा अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। आरोपित बुदरू राम कश्यप के विरुद्ध थाना कोड़ेनार में आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया। मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
—————