फतेहाबाद : इनेलो नेताओं ने पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल को किया नमन

Share

फतेहाबाद : इनेलो नेताओं ने पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल को किया नमन

फतेहाबाद, 6 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि के अवसर पर इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा रविवार को फतेहाबाद में जाट धर्मशाला के सामने स्थित ताऊ देवीलाल स्मारक पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौ. देवीलाल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजली दी और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली द्वारा की गई। जननायक चौ. देवीलाल को याद करते हुए जिलाध्यक्ष बीकर सिंह हड़ौली ने कहा कि हरियाणा के निर्माण में चौ. देवीलाल जी की अहम भूमिका रही थी। किसानों को उनकी फसलों का उचित देने की बात हो या और बुजुर्गों को मान-सम्मान देते हुए उनकी पेंशन शुरू करने का मामला हो, चौ. देवीलाल ने सबसे पहले इसे हरियाणा में लागू कर हर वर्ग को सभी मूलभूत सुविधाएं देने का काम किया। चौ. देवीलाल जनता से जुड़े नेता और वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते और मौके पर ही उनका समाधान करवाते थे, जिस कारण लोग उन्हें जननायक कहकर पुकारते थे। चौ. देवीलाल जी की नीतियों को पूर्व सीएम चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी सरकार के समय आगे बढ़ाया और अब अभय सिंह चौटाला उनके कार्यों को आगे बढ़ा रहे है। चौ. देवीलाल द्वारा किए गए कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं। वर्तमान भाजपा सरकार को घेरते हुए प्रदेश सचिव बलविन्द्र कैरों ने कहा कि मौजूदा सरकार से आज प्रदेश का हर वर्ग दु:खी है। किसानों और हर वर्ग के लोगों का शोषण किया जा रहा है। जनता महंगाई के बोझ तले दबी हुई है। मण्डियों में फसल लेकर आने वाले किसानों की फसलों की कोई खरीद करने वाला है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव बलविन्द्र कैरो, पूर्व कार्यकारी जिला प्रधान हरी सिंह डांगरा, वरिष्ठ नेता हरबंस खन्ना, फतेहाबाद हल्का प्रधान जगदीश जेलदार, टोहाना हलका प्रधान पे्रम सिंह कन्हड़ी, उमेद सिंह नंबरदार, जाट धर्मशाला प्रधान जगदीश झाझड़ा, वरिष्ठ नेता बलदेव दरियापुर, मोहन लाल जुनेजा, राजेश शर्मा एडवोकेट, गुरचरण अमानी, पूर्व प्रत्याशी रही सुमनलता सिवाच एडवोकेट, सुशीला पिलानियां, भागी राम सोनी, राधू राम अयालकी, प्रदेश प्रवक्ता विकास मैहता, स. करनैल सिंह, रामस्वरूप दुग्गल, डॉ. दुर्गा सोनी, मंजीत हड़ोली, गुरलाल, मेवा सिंह, रणजीत जाखड़, कंवलजीत बिट्टा, मुलखराज चंदेल भिरड़ाना, कालू भिरड़ाना, सिनोद भूथनकलां, जितेन्द्र भोडिय़ाखेड़ा, विनोद कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।