उच्च विद्यालय घाघरा में नव नामांकित बच्चों का हुआ स्वागत

Share

उच्च विद्यालय घाघरा में नव नामांकित बच्चों का हुआ स्वागत

खूंटी, 5 अप्रैल (हि.स.)। उत्क्रमित उच्च विद्यालय घाघरा में कक्षा एक से छह तक में नव नामांकित बच्चों का शनिवार को स्वागत किया गया। स्वागत गान और झारखंडी लोक नृत्य से नामांकित बच्चों का स्वागत किया गया।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ओखा कुमारी ने बच्चों को विद्यालय के नियम का पालन करने का निर्देश दिया और वरीय शिक्षक कमलेश्वर शुक्ला ने कहा कि बच्चों का नई कक्षा में नव वर्ष की तरह स्वागत है। विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार ने छात्रों से कहा कि जीवन में सफलता के मूल मंत्र अनुशासन ही है। अनुशासन ही जीवन को महान बनाता है। स्कूल लीडर मरियम खोया तथा पुनी संगा ने भी बच्चों का स्वागत किया।

—————