फतेहाबाद की मंडियों में अब तक 20573 मीट्रिक टन सरसों की हुई आवक

Share

फतेहाबाद की मंडियों में अब तक 20573 मीट्रिक टन सरसों की हुई आवक

फतेहाबाद, 5 अप्रैल (हि.स.)। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में सरसों फसल की आवक जोरों पर है। जिले में अब तक 20573 मीट्रिक टन सरसों फसल की आवक हुई है, जिसमें से 13536 मीट्रिक टन सरसों फसल की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही मंडियों से सरसों फसल का उठान कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। शनिवार को उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिला में अब तक 20573 मीट्रिक टन सरसों फसल की आवक हुई है, जिसमें से फतेहाबाद अनाज मंडी में 5383 मीट्रिक टन, भट्टू कलां में 2499 मीट्रिक टन तथा भूना में 12691 मीट्रिक टन शामिल है। इसके साथ ही जिले की मंडियों से 13536 मीट्रिक टन सरसों फसल की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से फतेहाबाद अनाज मंडी में 1200 मीट्रिक टन, भट्टू कलां में 1512 मीट्रिक टन तथा भूना में 10824 मीट्रिक टन शामिल है। उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी सरसों की फसल को सूखाकर व तयमानकों अनुसार खरीद केंद्रों व अनाज मंडियों में लेकर आए ताकि उनकी फसल की जल्द खरीद हो सके। इसके साथ ही उपायुक्त ने संबंधित विभाग व एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे खरीद केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए समूचित प्रबंध सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने बताया कि मंडियों से खरीद गई फसल का उठान कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। अब तक जिले की मंडियों से 7952 मीट्रिक टन सरसों फसल का उठान किया गया है, जिसमें से फतेहाबाद अनाज मंडी में 3912 मीट्रिक टन, भट्टू कलां में 881 मीट्रिक टन तथा भूना में 3159 मीट्रिक टन फसल का उठान हुआ है।