राज्‍य के मूलवासियों की हत्या बर्दाश्त नहीं : नायक

Share

राज्‍य के मूलवासियों की हत्या बर्दाश्त नहीं : नायक

रांची, 4 अप्रैल (हि.स.)।

आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने बोकारो में सीआईएसएफ की लाठीचार्ज की घटना में मृतक प्रेम महतो के परिजनों को एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है। उन्होंने घटना के दोषी अधिकारियों और जवानों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में हर जगह पर मूलवासी आदिवासी समाज के लोग विस्थापन को लेकर जब-जब हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते हैं तो उनकी बातों को सुना नहीं जाता है, बल्कि उनके आंदोलन को दमनपूर्वक कुचलने के लिए लाठी, गोली और जेल भेजना आम बात हो गई है जो राज्य के लिए शुभ संकेत नहीं है । नायक ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्‍य में जब बड़ी घटनाएं घटती हैं तब सरकार निंद से जागती है। उन्होंने कहा कि जब बोकारों में विस्‍थापितों का आंदोलन चल रहा था तब वहां के डीसी कहां थी। उन्‍होंने कहा कि घटना की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की मानते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार करना मूलवासी और विस्थापित समाज को धोखा देने जैसा है।

—————