हिसार : सड़क हादसों के घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में दी जा रही निशुल्क उपचार की सुविधा
योजना की विस्तृत जानकारी के साथ सरकारी व निजी अस्पतालों का ब्यौरा दिया
हिसार, 18 मार्च (हि.स.)। सरकार द्वारा सडक़ हादसों के घायलों को त्वरित और
नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराने के लिए महत्वूपर्ण योजना चलाई जा रही है। सडक़ दुर्घटना
होने की स्थिति में घायल व्यक्ति को यदि अस्पताल में जल्द से जल्द उपचार मिल जाए तो
उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य के साथ यह योजना स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग
के माध्यम से संचालित की जा रही है।
उपायुक्त अनीश यादव ने मंगलवार को बताया कि योजना के तहत घायल व्यक्ति के आधार
कार्ड की आवश्यकता होती है। आधार कार्ड के माध्यम से ओटीपी सत्यापन किया जाता है। ऐसे
घायल व्यक्तियों को 7 दिन व 1.50 लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा दी जाएगी। सरकारी अस्पतालों में जिला नागरिक अस्पताल हिसार, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज
अग्रोहा, सीएचसी आर्यनगर, सीएचसी-कम-एसडीएच बरवाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरखी,
पीएचसी अग्रोहा, एसडीसीएच आदमपुर, एसडीसीएच हांसी तथा एसडीएच नारनौंद शामिल हैं।
निजी अस्पतालों में आरोग्य अस्पताल, छबीलदास मेमोरियल अस्पताल, सीएमसी अस्पताल,
डॉ. राम नारायण सोनी ऑर्थो अस्पताल, गर्ग अस्पताल गैस एजेंसी रोड हांसी, गीतांजलि अस्पताल,
होली हेल्प अस्पताल, लांबा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, लाइफलाइन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल
साइंसेज, महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, मंथन अस्पताल, मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी
हॉस्पिटल न्यूरो केयर सेंटर, मेयश अस्पताल, एनसी जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल केयर
रिसर्च, ओपी जिंदल कैंसर कार्डियक रिसर्च संस्थान, ऑर्थोमेड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड
की एक इकाई, संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, सपरा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, सर्वेश
हेल्थ सिटी, सर्वोदय मल्टीस्पेसिलिटी कैंसर अस्पताल, सेवक सभा चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल,
शांति देवी जीआई संस्थान एंडवास एंडोस्कोपी केंद्र, श्री बालाजी अस्पताल हांसी, एसएल
मिंडा मेमोरियल हॉस्पिटल बगला रोडहिसार, सोनी
बर्नप्लास्टिक सर्जरी अस्पताल, सूर्या अस्पताल, वरदान अस्पताल तथा वर्मा अस्पताल शामिल
हैं।