शिवपुरी : शिवपुरी के दो पूर्व एसडीओपी को मिला कर्मवीर योद्धा मेडल
शिवपुरी, 17 मार्च (हि.स.)। शिवपुरी जिले में पदस्थ रहे दो पूर्व एसडीओपी क्रमश: सेवानिवृत एसडीओपी अजय भार्गव एवं देवेन्द्र सिंह कुशवाह को कर्मवीर योद्धा मेडल एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया है। शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने यह मेडल दोनों अफसरों को प्रदान किए।
कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने बाले सेवानिवृत एसडीओपी अजय भार्गव एवं देवेन्द्र सिंह कुशवाह को कार्यालय मे आमंत्रित कर कर्मवीर योद्धा मेडल एवं प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने बाले अधिकारी कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक दिए जा रहे हैं ।
उक्त क्रम मे जिला शिवपुरी से कोरोना काल मे पदस्त रहे सेवानिवृत हो चुके एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव एवं एसडीओपी पिछोर देवेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अजय भार्गव एवं देवेन्द्र सिंह कुशवाह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे आमंत्रित कर सोमवार को कर्मवीर योद्धा मेडल एवं प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, सूबेदार स्टेनो अशीष पटेरिया उपस्थित रहे।