नवीन थाना कापसी के लिए उपयुक्त जगह चयन करने हुई बैठक
कांकेर , 16 मार्च (हि.स.)। जिले के पुलिस अधिक्षक आई के एलसेला के द्वारा कापसी में थाना खोले जाने के विषय पर कापसी के ग्रामीणों, सामाजिक संस्था से जुड़े बुद्धजीवियों वर्ग को इस विषय पर चर्चा कर जगह का चयन कर एक रिपोर्ट पेश करने की अपील किया था। इस संबंध में आज रविवार काे भाजपा मंडल कार्यालय में नवीन थाना खोले जाने के संबंध में विशेष बैठक आहूत की गई। इस बैठक में उपस्थितजनों ने थाना के लिए स्थल चयनित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय बाछड़ ने सभी उपस्थित जनों को थाने खुलने से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अपराध पर नियंत्रण पाने, अवैध गतिविधि रोकथाम एवं सुरक्षा दृष्टि से पुलिस सेवा का होना जरूरी है। जनपद सदस्य क्रमांक 3 मनमथ मंडल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान अमर ब्रह्मचारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता, मंडल अध्यक्ष अजय बाछड़, सरपंच प्रेमा बसंत जूर्री , स्वरूप चक्रवती, तुषार सरदार, हाबुल कुंडू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित दास, बिमल साहा, स्वतंत्र नामदेव, नृपेन सरकार, पार्थ देवनाथ, अर्पण बैनर्जी, जदू दास, विकास सरकार, मनोज खंडेलवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
—————