महापौर मीनल चौबे ने पैदल चलकर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
रायपुर, 16 मार्च (हि.स.)। नगर निगम महापौर मीनल चौबे ने आज रविवार को राजधानी रायपुर के विभिन्न मुख्य मार्गों और बाजारों में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। महापौर ने मौदहापारा, एम. जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तम्भ चौक आदि में होली पश्चात सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए शहर के अनुरूप सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
महापौर चौबे ने मौदहापारा में नालियों पर कब्जा जमाकर बनाये पाटों को हटाने, मौदहापारा सन्डे बाजार सड़क किनारे बैठकर व्यवसाय करने, एम. जी. रोड में होटल मंजू ममता होटल संचालक को सड़क को घेरकर व्यवसाय ना करने और चौपाटी दुकानदारों को प्लास्टिक डिस्पोजल प्लेट, गिलास आदि का उपयोग बन्द कर कांच के बर्तनों को उपयोग में लाने की हिदायत दी।
—————