देवी-देवताओं का हाेली मिलन फागुन मंडई में सम्मिलित होकर मां भद्रकाली का छत्र अपने धाम पहुंचा
बीजापुर, 16 मार्च (हि.स.)। जिले की अराध्य मां भद्रकाली का छत्र देवी-देवताओं की हाेली मिलन फागुन मंडई दंतेवाड़ा में सम्मिलित होकर आज रविवार काे अपने धाम वापस लौटा। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर श्रृद्धालुओं ने मां भद्रकाली के छत्र का बीजापुर में जाेरदार स्वागत किया गया। मां भद्रकाली मंदिर से 11 मार्च को माता का छत्र फागुन मंडई, दंतेवाड़ा में शामिल होने के लिए रवाना हुई थी। इस धार्मिक उत्सव के उपरांत 15 मार्च को आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई के साथ फागुन मंडई का भव्य समापन हुआ। इसके बाद, आज 16 मार्च को मां भद्रकाली का छत्र वापस अपने मूल धाम पहुंच गया। बीजापुर में माता के श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मार्ग को फूलों से सजाया था।
—————