नगर पंचायत चारामा में भाजपा की अंजू सोनकर उपाध्यक्ष बनी
कांकेर, 15 मार्च (हि.स.)। जिले के नगर पंचायत चारामा में शनिवार को उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में भाजपा की अंजू सोनकर और कांग्रेस की मंजू सुभाष सोनकर ने दावेदारी पेश की, मतदान में कुल 16 मत डाले गए। भाजपा उम्मीदवार अंजू धर्मेंद्र सोनकर को 9 मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार मंजू सुभाष सोनकर को 6 मत प्राप्त हुए। एक मत को अमान्य घोषित किया गया। मतगणना के बाद भाजपा की अंजू सोनकर को विजयी घोषित किया गया।
जीत के बाद अंजू सोनकर ने सभी पार्षदों और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने नगर विकास और जनहित में काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि इस जीत से नगर पंचायत में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है। कार्यक्रम में अंतागढ़ विधायक एवं पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी और क्षेत्रीय विधायक सावित्री मनोज मंडावी विशेष रूप से उपस्थित थे। नव निर्वाचित अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज ने नगर विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि मिलकर सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और नगर के समग्र विकास के लिए काम करेंगे।