सोनीपत में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Share

सोनीपत में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की पेशी से लौट रहा था मृतक

घटना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने शुरू की जांच

हत्या सहित मामले दर्ज थे मृतक दीपक पर

सोनीपत, 27 फरवरी (हि.स.)। जिले से गुजरने वाला नेशनल हाइवे 44 एक बार फिर

सुर्खियों में है। यहां पर गुरुवार सायं कुसामपुर गांव स्थित वीर ढाबे के पास दिल्ली

की तीस हजारी कोर्ट में पेशी से लौट युवक की बदमाशों ने हत्या कर दी। उसे आठ गोलियां

मारी गईं। हमले में मृतक का एक साथी घायल हुआ है। घटना के बाद कार सवार बदमाश फरार

हो गए। घटना के बाद पुलिस, एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की कई टीमें मौके पर पहुंची और

जांच शुरू की।

मृतक की पहचान गुहणा गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। उस पर हत्या समेत

कई मामले दर्ज हैं। दीपक पिछले वर्ष 28 नवंबर को जमानत पर जेल से बाहर आया था। घायल

मनदीप मुरथल का रहने वाला है और उसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। घटना के समय

पुलिस के अनुसार दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से लगभग 35 वर्षीय दीपक और मनदीप

सोनीपत लौट रहे थे। शाम को कुमासपुर गांव के नजदीक वीर ढाबे पर उन्होंने अपनी गाड़ी

रोकी। कार सवार बदमाश उनका पीछा करते हुए ढाबे पर रुके। जैसे ही दीपक और मनदीप कार

से बाहर आए तो बदमाशों ने उन पर पीछे से फायरिंग कर दी।

दीपक पर 8 से ज्यादा केस

दीपक पर हत्या, लूट समेत 8 मामले चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि दीपक का नाम

बदमाश संदीप बड़वासनी की हत्या में भी आया था। वह शाहपुर गांव के धोले सरपंच की हत्या

में भी शामिल था। मनदीप पर भी किडनैप लूट समेत कई मामले चल रहे हैं। बदमाशों के टारगेट

पर दीपक था, क्योंकि उसे ही सबसे ज्यादा गोलियां मारी गईं। पुलिस इस मामले को पुराने

केसों से जोड़कर देख रही है।