मार्क्सवाद में सभी का विकास संभव : केसरी

Share

मार्क्सवाद में सभी का विकास संभव : केसरी

रांची, 16 फरवरी (हि.स.)।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय रांची

में रविवार को पार्टी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षण देने पहुंचे पार्टी के

विजेंद्र केसरी ने कहा कि मार्क्सवाद के सिद्धांत बिल्‍कुल सही है। उन्‍होंने कहा कि मार्क्सवाद में

सभी का विकास संभव है।

केसरी ने मार्क्सवाद के मूलभूत सिद्धांत

भौतिक द्वंदवाद को रखते हुए कहा कि मार्क्स ने आदर्शवादी

दार्शनिकों को खारिज करते हुए भौतिकवादी

वैज्ञानिक चेतना को दुनिया के सामने लाया।

उन्होंने कहा कि पदार्थ का रूप परिवर्तन होता

है, कोयला जलाने पर ऊर्जा में कोयला का मूल तत्व रह जाता है।

केसरी ने कहा कि

दुनिया में परिवर्तन से राजा रानी हैं, किसी सत्ता से नहीं।

समाज में परिवर्तन उत्पादन के साधनों के

परिवर्तन से होता है।

केसरी ने प्रशिक्षण लेने पहुंचे युवा कार्यकर्ताओंसे कहा कि मार्क्सवाद ही असली दर्शन है।

प्रशिक्षण शिविर में भाकपा के राज्य सचिव

महेंद्र पाठक, केडी सिंह, एटक के राज्य सचिव अशोक यादव, राजेंद्र यादव, जैनेंद्र कुमार भंते, अजय कुमार सिंह, सुजीत घोष और नेमन यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

—————