अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी पूरी, उद्घाटन मैच नेपाल-दिल्ली में 

Share

अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी पूरी, उद्घाटन मैच नेपाल-दिल्ली में 

पलामू, 15 फ़रवरी (हि.स.)।जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में शहीदों की स्मृति में आयोजित हो रहे अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गई है। 16 से 23 फरवरी तक टूर्नामेंट चलेगा। इसमें छह से अधिक चोटी की टीमें भाग लेगी। पलामू पुलिस एवं पलामू फुटबॉल आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। शनिवार को पुलिस लाइन में इस संबंध में जानकारी दी गई।

बताया गया कि 16 फरवरी को नेपाल एफसी वर्सेज नॉर्थन रेलवे एफसी दिल्ली, 17 फरवरी को एसईआरएसएसी केपी डिविजन वर्सेज एमईजी सेंटर बैंगलोर, 18 फरवरी को एसबीएसटीसी दुर्गापुर वर्सेज आजाद क्लब समस्तीपुर बिहार, 19 फरवरी को वाईवाईबी एकेडमी वर्सेज पलामू एफसी, 20 एवं 21 फरवरी को सेमीफाइनल एवं 23 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 22 फरवरी को कोलकाता एफसी वर्सेस झारखंड एफसी का शो मैच महिला टीम द्वारा खेला जाएगा।

मौके पर मेदिनीनगर के पुलिस निरीक्षक, समिति के सचिव मनोहर कुमार लाली, बबलू गुप्ता, विमल चन्द्रवंशी, ब्रजेश शुक्ला, विक्रांत दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

—————