राजगढ़ः जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Share

राजगढ़ः जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

राजगढ़, 14 फरवरी (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम किशनगढ़ में रहने वाले 30 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह होमगार्ड कार्यालय के पीछे स्थित जंगल में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम किशनगढ़ निवासी दीपक (30) पुत्र रमेश मेवाड़े का शव होमगार्ड कार्यालय के पीछे स्थित जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक सुबह मजदूरी पर जाने का बोलकर घर से निकला था। युवक की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस परिवार और उसके परिचितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

—————