राज्यपाल डेका से दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 14 फरवरी (हि. स.)। राज्यपाल रमेन डेका से आज शुक्रवार को राजभवन में दिगम्बर जैन समाज रायपुर के अध्यक्ष प्रकाश मोदी ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आगामी माह भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया।
—————