ऐपवा ने मनाया 32वां स्थापना दिवस
रांची, 12 फ़रवरी (हि.स.)। ऐपवा (अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन) ने 32वां स्थापना दिवस बुधवार को रांची के कोकर में मनाया। कार्यक्रम में ऐपवा के संकल्प पत्र को पढ़ा गया। साथ ही वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान में देश में बढ़ रही महिला असुरक्षा, बढ़ती महंगाई ,बढ़ती बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा, महंगी स्वास्थ्य सेवा की मार सीधे आम लोगों पर पड. रही है।
इस मौके पर ऐपवा ने झारखंड
की लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा की मांग की। साथ ही माइक्रो फाइनेंस के जाल में फंसी महिलाओं को सरकारी लोन बिना ब्याज पर देने की मांग की। इसके अलावा सरकार से महिला रोजगार को सरकार से बढ़वा देने को कहा।
मौके पर संगठन की महिलाओं ने कहा कि झारखंड की महिलाओं ने हमेशा से ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा से लेकर हर लड़ाई में खुद को आगे रखा है। राज्य में फूलो झानो की विरासत को ऐपवा आगे बढ़ाते रहेगी। महिला सदस्यों ने कहा कि ऐपवा स्थापना दिवस पर संकल्प के साथ न्याय, बराबरी और आजादी के संघर्ष को तेज करेगी। कार्यक्रम में कंचन उरांव,गीता तिर्की, सपना गाड़ी ,सुषमा गाड़ी ,सुमि उरांव,शांति सेन, एती तिर्की, नंदिता भट्टाचार्य, चांदो देवी, झड़ियों, सुशाना, गुड्डी, समेत अनेक महिलाएं शामिल हुई।
—————